10/04/2009

मुझसे तू आसनां हो जा...

अजनबी मुझसे तू आसनां हो जा,
मेरी राहों का रहनुमां हो जा।

ये मुलाकात भी हो सकती है,
तू किसी रोज परेशां हो जा।

जिंदगी में बहार आ जाए,
तू महकता सा गुलिस्तां हो जा।

मुझे जन्नत नसीब हो जाए,
जिंदगी का तू खातिमा हो जा।

साथ चलना तो उम्र भर के लिए,
या अभी से तू बेवफा हो जा।

0 your view: